केआके ने आयुष्मान और वाणी की फिल्म ''चंडीगढ़ करे आशिकी'' को बताया ''सॉफ्ट पोर्न'', सोशल मीडिया पर ट्वीट ने मचाया तहलका

12/6/2021 3:57:12 PM

मुंबई. फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। केआरके स्टार्स और उनकी फिल्मों को लेकर भविष्यवाणी करते रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को एक 'सॉफ्ट पोर्न फिल्म' बताया है। केआरके ने एक ट्विटर पोल करते हुए फिल्म को ट्रोल किया है।

केआरके ने ट्वीट कर लिखा- 'क्या आप सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी थिएटर में देखेंगे?'  इतना ही नहीं केआरके ने पोल के नतीजे दिखाते हुए फिल्म को ट्रोल भी किया, जिसमें 35 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि वे सिनेमाघरों में 'चंडीगढ़ करे आशिकी' देखेंगे। उन्होंने लिखा, 'सर्वे रिजल्ट- 35% हताश और थरकी लोग 'सॉफ्ट पोर्न फिल्म' चंडीगढ़ करे आशिकी देखना चाहते हैं। मतलब फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी। फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ है!' केआरके का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


बता दें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अभिषेक कपूर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur