जुहू में स्पाॅट हुईं प्रेग्नेंट कल्कि कोचलिन, शाॅर्ट ड्रेस में कॉन्फिडेंस से दिखाया बेबी बंप

10/1/2019 9:19:37 AM

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर किए। कल्कि ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने बच्चे को पानी में जन्म देंगी। 'देव डी' एक्ट्रेस  अपने पहले बच्चे का बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई एक्ट्रेसेस लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

लेकिन कल्कि ने ऐसा नहीं किया।बीती शाम कल्कि को मुंबई के जुहू में 'सन एंड सैंड हाॅटल' के बाहर देखा गया। इस दौरान वह ब्लैक शाॅर्ट ड्रेस में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और पंजाबी जुत्ती उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

 

इस दौरान कल्कि फोन में बिजी दिखीं हालांकि मीडिया पर नजर पड़ते ही एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। कल्कि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2015 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। कल्कि के बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। 

कल्कि के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। 

Smita Sharma