प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजाॅय कर रही हैं कल्कि, स्वीमिंग पूल किनारे बिकिनी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

1/10/2020 12:48:56 PM

मुंबई: डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार कल्कि ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में कल्कि पिंक बिकिनी में दिख रही हैं। तस्वीर में कल्कि स्वीमिंग पूल किनारे पिंक बिकिनी में हैट लगाए रिलैक्स कर रही हैं।

एक तस्वीर में कल्कि कुछ खाते हुए भी नजर आईं। कल्कि आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं। कल्कि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बिन ब्याही बनेंगी मां 

जानकारी के लिए बता दें कि कल्कि इन दिनों इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चे का वॉटर बर्थ करना चाहती हैं।

2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप संग की शादी

बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2015 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। 

Smita Sharma