न्यूड फोटोशूट करवा चुकी कल्कि जब 9 साल की उम्र में हुईं थी शोषण की शिकार...

1/10/2018 3:11:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कल्कि कोचलिन का आज बर्थडे हैं। वह आज 34 साल की हो गई हैं। कल्कि सिर्फ एक एक्ट्रैस ही नहीं बल्कि कही न कहीं वो ब्यूटी विद ब्रेन का एक परफेक्ट उदाहरण हैं।

वो कभी भी अपने दिल की बात को दिल में नहीं छिपाती जिसके कारण कई बार वो विवादों में घिर जाती हैं। कई मौकों पर कल्कि ने अपने विचार खुलेतौर पर सामने रखा है और अपने हेटर्स को चुप करवाया है।

फिल्मों में एक्ट्रैसेस के किरदारों को लेकर कल्कि ने हमेशा अपना विरोध दर्ज कराया है। कल्कि ने एक बार एक बयान में कहा था, 'महिलाओं को हमेशा खूबसूरत और मासूम दिखाया जाता रहा है और जो महिलाएं इसके विपरीत होती हैं उन्हें बतौर विलेन दर्शाया जाता है। हालांकि अब हालात बदल रहे हैं और महिलाओं को बेहतर रूप में दिखाया जाने लगा है।'

कल्कि ने यौन शोषण को लेकर भी हमेशा अपनी आवाज उठाई है। कल्कि ने यौन शोषण के मसले पर बात करते हुए अपने अनुभव भी बड़ी ही बेबाकी से बताए हैं। उन्होंने पीपल ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए बताया, ''मैं आज अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में इसलिए बात नहीं कर रही हूं क्योंकि मुझे किसी की सहानुभूति चाहिए, बल्कि मैं इसलिए इस बारे में बता रही हूं ताकि और लोग भी अपनी आवाज मेरी आवाज से मिला सकें।''

9 साल की उम्र में कल्कि यौन शोषण का शिकार हुई थी और डर व अज्ञानता के कारण उन्होंने कई सालों तक ये बात अपनी मम्मी से छिपाए रखी थी।

बता दें कि चेहरे से फॉर्नर लगने वाली कल्कि भारत में ही पली बढ़ी हैं हालांकि उनके माता-पिता फ्रैंच हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि कल्कि ग्रेट ग्रैंड फादर ने एफिल टावर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के निर्माण में बतौर चीफ इंजीनियर काम किया था।

कल्कि ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की देव डी से की थी। इस फिल्म में क्रिटिक्स की जमकर तारीफ बटोरने के बावजूद उन्हें काफी समय तक फिल्मों में काम नहीं मिला था। यहां तक कि अपने शुरुआती करियर में कल्कि ने कई टेलीब्रैंड्स के एड में काम किया था।