कलरफुल ड्रेस में कल्कि का ग्लैमरस अंदाज, रेड कार्पेट पर यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/20/2019 3:06:37 PM

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एजाॅय कर रही हैं। कल्कि ने बीते दिनों ही  फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर किए। कल्कि ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। 

'देव डी' एक्ट्रेस  अपने पहले बच्चे का बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई एक्ट्रेसेस लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

लेकिन कल्कि  ने ऐसा नहीं किया। वह आए दिन किसी न किसी इवेंट पर स्पाॅट होती रहती हैं। बीती रात कल्कि वोग वुमनफ द ईयर अवार्ड्स में पहुंची। इस अवार्ड शो के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखीं।

 

मल्टी कलर की ड्रेस में कल्कि बेहद ग्लैमरस दिखीं। मिनिमल मेकअप, स्टाइलिश हेयरस्टाइल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

रेड कार्पेट पर कल्कि ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। कल्कि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी।

लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2015 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। कल्कि के बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कल्कि को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। 

Smita Sharma