'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सोनाक्षी-आलिया समेत इन स्टार्स ने लगाए चार चांद

4/15/2019 12:09:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'कलंक' की स्टारकास्ट इन दिनों जमकर फिल्म को प्रमोट कर रही है। इसी बीच रविवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यहां स्क्रीनिंग पर पूरी स्टारकास्ट नजर आई। आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित समेत सब इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

 

 

मगर संजय दत्त इस इस पार्टी में नहीं दिखे। हालांकि उनके ना आने की वजह क्या है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

 

कलंक की इस खास स्क्रीनिंग को फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने होस्ट किया था। 

 


अगर सोनाक्षी और आलिया के लुक की बात करें तो इस दौरान सोना ने सूट पहना हुआ था, वहीं आलिया ने ड्रेस के उपर डेनिम जैकेट पहनी हुई थी।

 

 

वहीं माधुरी भी किसी से कम नहीं लग रही थी। इस स्क्रीनिंग में में स्टारकास्ट के अलावा कुणाल खेमू, श्वेता बच्चन, हितेन तेजवानी, मनीष मल्होत्रा, पूनम सिन्हा समेत कई स्टार्स पहुंचे थे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रेल को रिलीज होगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Konika