मैडम तुसाद म्यूजियम’ के रेड कार्पेट पर पहली बार बेटी न्यासा के साथ वॉक करेंगी काजोल

5/20/2018 11:08:59 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल का नाम भी 200 सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल है जिनकी मोम की मूर्ति मैडम तुसाद संग्रहालय स्थापित की जाएगी। मैडम तुसाद की टीम ने काजोल की आंखों और बालों के रंग के बारे में सारी बातें नोट की हैं। काजोल की मोम की मूर्ति सिंगापुर में 24 मई को स्थापित की जाएगी। 

वहीं खबरें आ रही हैं कि आने वाली 24 मई काजोल के लिए बेहद खास है क्यों इस दिन उनकी बेटी न्यासा मैडम तुसाद संग्रहालय की रेड कार्पेट पर उनके साथ वॉक करने वाली है। न्यासा सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं। जिस वजह से यह माना जा रहा है कि काजोल सिंगापुर में बेटी के साथ कुछ पल बिताएंगी। काजोल अपने बच्चों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं। वह हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन रेड कार्पेट पर न्यासा पहली बार मीडिया के सामने आएगी। 

 

 

बता दें कि काजोल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इला’ की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 14 सितम्बर 2018 को रिलीज होगी इसे प्रोड्यूस अजय देवगन कर रहे है।

 

 

Punjab Kesari