काजोल से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गांधी जयंती पर बापू को किया याद, ट्वीट कर फैंस को दी शुभकामनाएं

10/2/2020 4:50:04 PM

मुंबई. आज पूरा भारत देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती सेलीब्रेट कर रहा है। महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है लेकिन हम इन्हें महात्मा गांधी के नाम से जानते है। महात्मा गांधी ने अहिंसा को अपना हथियार बनाकर ब्रिटिश सरकार को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। आम नागिरक के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी गांधी जयंती को  सेलीब्रेट करते हैं। स्टार्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी हैं और महात्मा गांधी को श्रद्धांजली दी है।

PunjabKesari


महात्मा गांधी को याद करते हुए काजोल ने ट्वीट किया है और लिखा- एक कमजोर इंसान किसी को माफ नहीं कर सकता। माफी देने के लिए आपको बहुत की हिम्मत की जरुरत होती है। 

 

PunjabKesari


बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर गांधी जयंती पर बापू के फेमस भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर परायी जाने रे...' की लाइन गुनगुनाई।

 

PunjabKesari
गांधी के बारे में बात करते हुए शबाना आजमी ने लिखा- आज महात्मा गांधी की जयंती है। मुझे उम्मीद है कि अगर हम उनके दिखाए रास्ते पर चले तो हम अंधेरे से रोशनी की तरफ जरुर पहुंच जाएंगे। 

PunjabKesari
अनुराग कश्यप पर मीटू का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने भी फैंस को गांधी जयंती की बधाई दी है।

इसके अलावा दिशा पाटनी, कमल हसन, आशा भोसले, विराट कोहली, लता मंगेशकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ट्वीट कर गांधी जयंती की बधाईयां दी हैं। आज भी स्टार्स बापू के बनाए रास्ते पर चलते हैं और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News