बेटी न्यासा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई काजोल, मां-बेटी में नजर आई जबरदस्त बॉन्डिंग

7/29/2021 3:48:58 PM

मुंबई. एक्ट्रेस काजोल इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन किसी न किसी वजह से वह फिर भी चर्चा में आ ही जाती है। बीती रात एक्ट्रेस को बेटी न्यासा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

तस्वीरों में काजोल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लो बन, शेड्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है।

वहीं न्यासा डार्क ग्रीन जैकेट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही है। इसके साथ न्यासा ने सैंडल पहने हुई है। ओपन हेयर्स, शेड्स और फेस मास्क से न्यासा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

दोनों मां बेटी में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें काजोल को आखिरी बार फिल्म तानाजी में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नजर आई थी।

ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अहम किरदार में दिखाई दी थी।

Content Writer

Parminder Kaur