फिल्म ''कभी खुशी कभी गम'' के 19 साल पूरे होने पर काजोल ने शेयर किया मजेदार वीडियो, एक्ट्रेस के फेस एक्सप्रेशन देख हो जाएंगे लोट-पोट

12/15/2020 5:21:51 PM

मुंबई. फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 19 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म के 19 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।


काजोल ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अलग-अलग तरह के मुंह बनाती हुई नजर आ रही है। काजोल कभी हंस रही और कभी रोने वाला मुंह बना रही है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो की तुलना 2020 में बिताए वक्त्त से की है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

बता दें काजोल ने इस फिल्म में अहम रोल प्ले किया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। डायरेक्टर करण जौहर ने भी वीडियो शेयर कर फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

 

Parminder Kaur