फिल्म की प्रमोशन दौरान काजल ने ढाया कहर, अनारकली सूट में दिखा गॉर्जियस अवतार

12/24/2019 2:18:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजल देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों में दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के फैंस हद से परे दीवाने हैं। बता दें एक्ट्रेस बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आएंगी। जिसकी प्रमोशन में वो काफी बिजी दिखाई दे रही है। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म प्रमोशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 


इस दौरान काजल व्हाइट कलर के अनारकली सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं। सूट में गोल्डन कलर की कढ़ाई और पिंक प्रिंटेड दुपट्टा उनके लुक की ग्रेस बढ़ा रहा है।

ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग सैंडल पेयर की हुई है। राउंड शेप इयररिंग्स, ग्लौसी लिप्स और मैसी हेयर्स काजल के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

लुक को कैरी करते हुए काजल कातिलाना अंदाज में फैंस को दीवाना बना रही हैं। 


काम की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कपल काफी लंबे समय बाद एक-साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म अगले महीने यानी 10 जनवरी को रिलीज होगी।    

Edited By

Vikas Sharma