नवरात्रि में मां दुर्गा का काजोल ने लिया आशीर्वाद, साड़ी में पहुंची पंडाल (देखें तस्वीरें)

9/28/2017 10:26:41 AM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने मुंबई के एक पंडाल में पहुंची। यहां पर अभिनेत्री ने पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर काजोल फिरोजी कलर की साड़ी में नज़र आईं। 

 

 

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि आखिरकार उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर लिए। बता दें कि हर साल काजोल अपने परिवार के साथ पंडाल जाती हैं और पूजा करती हैं।

 

यहां पर गोलगप्पे खाते समय चुलबुला अंदाज भी दिखा।