Video: ससुर वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में ऐश्वर्या से गले लगकर खूब रोई काजोल

5/28/2019 1:57:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। वीरू देवगन के निधन की खबर सुन पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है। अजय के पिता जाने माने स्टंट निर्देशक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स अजय और काजोल के घर पहुंच रहे हैं।

 

 

वीरू देवगन के अंतिम दर्शन के लिए शाहरुख खान, सनी देओल भाई बॉबी देओल के अलावा संजय दत्त, सलमान खान के पिता सलीम खान, ट्विंकल खन्ना, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स दिखाई दिए।

 

 

देवगन परिवार के इस कठिन समय में उनके बॉलीवुड के दोस्त ने उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अजय के घर पहुंची थी। जब ऐश्वर्या काजोल का हौसला बढ़ा रही थी तब अचानक ऐश्वर्या के गले लग काजोल फूटकर-फूटकर रो पड़ीं। इस दौरान ऐश्वर्या काजोल को दिलासा देते हुए दिखाई दी।

 

बता दें कि सोशल मीडिया पर काजोल और ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर देवगन परिवार को सहानुभूति देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

The emotional moment #kajoldevgn and #aishwaryaraibachchan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

Konika