बाथटब में काजोल ने दिए ‘वो’ पोज, डब्बू रत्नानी के कैमरे को मिला डोज

8/25/2022 4:07:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने 2023 के अपने नए कैलेंडर के लिए फ़ोटोशूट की तैयारी शुरू कर दी है। डब्बू रत्नानी ने जो फ़ोटोशूट किया है, उसमे काजोल (Kajol) कहर ढाती नज़र आ रही हैं। जी हां, इस बार काजोल भी डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में नज़र आएंगी। डब्बू रत्नानी ने फोटोशूट के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

 

डब्बू रत्नानी के इस फोटोशूट में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल अलग अंदाज में नज़र आएंगी। काजोल ने एक बाथटब में फ़ोटोशूट कराया है। काजोल पानी से भरे बाथटब में बैठी हैं। काजोल इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज़ में काजोल के साथ डब्बू रत्नानी भी दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीरों में डब्बू की बेटी मायरा साथ है, जबकि एक अन्य फ़ोटो में डब्बू रत्नानी, उनकी बेटी मायरा और पत्नी मनीषा डब्बू रत्नानी भी काजोल के साथ नज़र आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही हैं। 

 

बता दें कि फ़ोटोग्राफर डब्बू रत्नानी हर साल अपना कैलेंडर लॉन्च करते हैं। इसके लिए बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों का फोटोशूट करते हैं। ये फोटोशूट चर्चा में रहता है। 2021 के कैलेंडर में कियारा आडवाणी का फ़ोटोशूट काफी चर्चा में था। इसमें कियारा टॉपलेस होकर एक पत्ते से खुद को ढकती नज़र आई थीं। दूसरी तस्वीर में कियारा रेत पर टॉपलेस होकर लेटी दिखी थीं। इन तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया था। इसी तरह डब्बू रत्नानी के कई अन्य फ़ोटोशूट में चर्चा में रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati