शिमरी हॉल्टर ड्रेस ...कैटी आई मेकअप..चर्चा में हैं काजोल की बेटी न्यासा का ये अंदाज, आग की तरह वायरल हुईं तस्वीरें

3/27/2022 9:37:38 AM

मुंबई: बाॅलीवुड कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन बी-टाउन के चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। सिंगापुर में पढ़ाई कर रही न्यासा ने अपना इंस्टा पेज तो प्राइवेट किया हुआ है लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज हैं। हाल ही में न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में न्यासा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में न्यासा अपने दोस्तों के साथ कार में पोज देती दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शिमरी हॉल्टर ड्रेस कैरी की है। न्यासा ने अपने इस बोल्ड लुक को कैट आई मेकअप से कंप्लीट किया है।

ब्राउन लिपशेड, मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस न्यासा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अजय देवगन बेटी न्यासा को अक्सर अपने लुक्स और कपड़ों की वजह से  लोगों की भद्दी-भद्दी बातों का शिकार होना पड़ता है। इसके बावजूद भी न्यासा देवगन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं।

Content Writer

Smita Sharma