ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में न्यासा ने शेयर की स्टनिंग तस्वीर, आसमान को निहारती नजर आई काजोल की लाडली

1/17/2022 8:54:03 PM

मुंबई. एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो लेकिन अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। न्यासा अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में न्यासा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है।


लुक की बात करें तो न्यासा ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से न्यासा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में न्यासा गॉर्जियस लग रही है। न्यासा आसमान की तरफ देखती हुए नजर आ रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें न्यासा को फोटोशूट और पार्टी करना काफी पसंद है। न्यासा को अक्सर दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवाते और पार्टियां करते देखा जाता है। 

Content Writer

Parminder Kaur