''बाजीगर'', ''कुछ-कुछ होता है'' जैसी फिल्मों से दिल जीतने वाली काजोल ने इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, अजय बोले- अभी कई और मील पत्थर..

7/31/2022 1:54:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजोल ने फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खूब राज किया है। भले ही अब वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस का साथ जुड़ी रहती है। काजोल ने आज इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके पति और एक्टर अजय देवगन ने एक खास पोस्ट के जरिए काजोल को बधाई दी है।

PunjabKesari


काजोल के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस संग एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा-सिनेमा में तीन दशक! आपने बहुत बढ़िया काम किया है। सच कहूं तो अभी शुरुआत है, कई और मील के पत्थर, फिल्मों और यादों के लिए।


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बता दें, काजोल ने साल 1992 में महज 17 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में दी और लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने आखिरी बार साल 2020 में फिल्म तानाजीः द अनसंग वॉरियर में देखा गया। इसमें एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करती नजर आईं थीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News