मां और बहन के साथ दुर्गा मां के पंडाल पहुंची काजोल, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं खूबसूरत

10/4/2019 3:22:47 PM

मुंबई: देश भर में दुर्गा पूजा की धूम मची है। हर कोई मां अम्बे की अराधना में लगा हुआ है। यहां तक कि बड़े पर्दे के बॉलीवुड स्टार्स भी मां दुर्गा की आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा में विलीन है। सभी स्टार्स अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे।

एक्ट्रेस काजोल भी अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ मुंबई में दुर्गा पूजा के एक पंडाल पहुंची।

इस दौरान काजोल पारंपरिक लिबास में दिखीं। तस्वीरों में काजोल रेड कुर्ता और ऑफ व्हाइट कलर के प्लाजो में खूबसूरत दिखीं।

इसके साथ मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और झुमके उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं तनीषा पिंक साड़ी में दिखीं। तनुजा के लुक की बात करें तो वह ऑफ व्हाइड  साड़ी में नजर आ रही हैं।

इस दौरान काजोल ने अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। काजोल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो काजोल को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'तानाजी-द अनसंग वॅारियर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान है। फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है। 

 

Smita Sharma