काजोल और वत्सल सेठ ने एक साथ मनाया अपना बर्थडे, फैमिली की मौजूदगी में काटे केक

8/6/2023 4:14:06 PM

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजल ने 5 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं एक्टर वत्सल सेठ ने भी इस दिन अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अब ये दोनों स्टार्स फैमिली फ्रेंड्स हैं। ऐसे में दोनों ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

शिल्पा कटारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल और वत्सल के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shillpa Kataria Singh (@shillpakatariasingh)

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बर्थडे स्टार्स एक साथ केक काट रह हैं और बेहद खुश नजर आते हैं। काजोल केक काटने के बाद वत्सल को खिलाती हैं और वत्सल एक्ट्रेस को खिलाते हैं।


इस मौके पर काजोल ने बेज रंग की आउटफिट में दिखाई दे रही है और हील्स पहनी हुई है। तो वहीं बर्थडे बॉय हरे रंग की स्वेटशर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। स्टार्स के बर्थडे सेलिब्रेशन में काजोल के पति व एक्टर अजय देवगन, उनकी मां-दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा उनके पीछे बैठे दिखाई देते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

फैंस स्टार्स की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 

 

Content Writer

suman prajapati