काजोल और अजय देवगन ने किराए पर दिया अपना आलीशान घर, हर महीने इतनी कीमत चार्ज करेगा कपल

12/19/2021 1:56:58 PM

मुंबई. एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स में से एक हैं। दोनों लग्जरी लाइफ जीते हैं और आलीशान घरों में रहते हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि कपल ने अपना घर किराए पर दिया है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल ने पवई स्थ‍ित अपने अपार्टमेंट को 90 हजार रुपये प्रति महीने की कीमत पर किराए पर दे दिया है। काजोल का ये घर 771 स्क्वायर फीट एर‍िया में है। ये अपार्टमेंट हिरानंदानी गार्डन्स के एटलांट‍िक प्रोजेक्ट के 21वें फ्लोर पर मौजूद है।

इस अपार्टमेंट का लीज और लाइसेंस अग्रीमेंट 3 दिसंबर को रज‍िस्टर किया गया था। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार किराएदार ने 3 लाख रुपये का सिक्योर‍िटी मनी डिपॉज‍िट किया है। 90 हजार के किराए वाले इस अपार्टमेंट का रेंट एक साल और बढ़ जाएगा। एक साल बाद इसका किराया 96,750 रुपये प्रति महीने हो जाएगा। 


बता दें काजोल पति अजय और बच्चों के साथ 'शिवशक्ति' बंगले में रहती हैं। यह बंगला अजय के पिता वीरू देवगन का खरीदा हुआ है। बरसों से देवगन परिवार इस बंगले में रह रहा है। अजय के मुंबई ही नहीं लंदन और सिंगापुर में भी घर हैं।

Content Writer

Parminder Kaur