‘तुम यूं ही मुस्कुराओ...बेटी न्यासा के बर्थडे पर खूबसूरत फोटो शेयर कर काजोल ने लुटाया प्यार, अजय ने भी खास अंदाज में दी बधाई

4/20/2023 4:01:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर बेटी की पॉपुलेरिटी पर काजोल-अजय को बेहद गर्व होता है। आज प्राउड डॉटर न्यासा के 20वें जन्मदिन पर कपल ने लाडली पर खूब प्यार बरसाया है। बेटी के लिए किया काजोल-अजय का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


 


काजोल ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट से बेटी न्यासा संग एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘यह हम और हमारी हमेशा की कहानी है। तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर, माइंड और तुम खूबसूरत दिल। लव यू बेबी गर्ल। तुम यूं ही मुस्कुराओ हसो और हमेशा मेरे साथ रहो।’

 

वहीं, अजय देवगन ने न्यासा के साथ 4 फोटोज का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा- ‘पिता को तुम पर गर्व है। हैप्पी बर्थडे बेबी।’ खास दिन की बधाई दे रहे हैं। फैंस काजोल और अजय के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर न्यासा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

 

बता दें, काजोल और अजय देवगन ने फरवरी 1999 में शादी रचाई थी। अप्रैल 2003 में कपल ने बेटी न्यासा का स्वागत किया, वहीं 2010 में कपल बेटे युग के पेरेंट्स बने। न्यासा सिंगापुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।


 

Content Writer

suman prajapati