अजय देवगन की बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अचीवमेंट पर पत्नी और बेटी ने जाहिर की खुशी, काजोल ने मजेदार अंदाज में की पति की तारीफ

10/1/2022 4:38:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 30 सितंबर को दिल्ली में नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2020 का आयोजन किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को 68वें नेशनल अवॉर्ड्स और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन सबके बीच बाॅलीवुड के सिंघम यानि सुपरस्टार अजय देवगन को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वहीं एक्टर को इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर उनकी फैमिली भी खुशी से झूम उठी। एक्ट्रेस काजोल और उनकी न्यासा देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए अजय के अवॉर्ड विनिंग पर अपनी खुशी जाहिर की।

 

अजय देवगन को फिल्म 'तान्हाजी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। पति की इस अचीवमेंट पर काजोल ने अपनी खुशी बयां करते हुए अजय देवगन की फोटो शेयर की वो राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से नेशनल अवॉर्ड लेते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'घर पर दो नेशनल अवॉर्ड लाने और अच्छा दिखना काफी मुश्किल है।' 


वहीं अजय देवगन की बेटी ने भी अपने पापा का अवॉर्ड से सम्मानित होते का एक वीडियो शेयर कर लिखा- स्वैग #NationalFilmAwards एक और सिर्फ अजय देवगन इसके साथ उन्होंने #AjayDevgn #TanhajiTheUnsungWarrior #Tanhaji जैसे टैग भी दिए।
 

बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से पहले अजय देवगन और भी कई नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। पहला नेशनल अवॉर्ड उन्हें 'जख्म' (1998) और दूसरा 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' फिल्म के लिए मिला था। वहीं अब तीसरा 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' के लिए मिला है।


 

Content Writer

suman prajapati