काजल अग्रवाल ने यूं फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग, जल्द बनेगी बॉयफ्रेंड गौतम किचलू की दुल्हनियां

10/24/2020 12:48:26 PM

मुंबई. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। काजल बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एंगेजमेंट रिंग का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस एंगेजमेंट रिंग दिखाती हुई नजर आ रही है।

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बड़ी सी एंगेजमेंट रिंग दिखा रही है। वीडियो में काजल उंगलियों से ओके और थम्स अप का साइन भी बना रही हैं। वीडियो में शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-शादी वैनिटी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। काजल ने बहुत पहले गौतम से सगाई कर ली थी।


बता दें काजल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी मुंबई में होगी। शादी के फंक्शन दो दिन तक चलेंगे। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और कुछ ही दोस्त शामिल होंगे। ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ घर पर बैचलर पार्टी रखी थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी। 


काम की बात करें तो काजल साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्म ‘सिंघम’ में उनके काम को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा काजल बहुत जल्द  ‘इंडियन 2’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Smita Sharma