पति गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल का रोमांटिक अंदाज, पेस्टल पिंक ड्रेस गजब दिखीं हसीना

11/7/2020 12:06:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद से काजल लगाचार अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने एकाएक लुक से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। अब हाल ही में एक बार फिर काजल ने पति संग अपनी कुछ रोमांटिक और स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 


ये तस्वीरें काजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें कपल का बेहद  रोमांटिक अंदाजज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में दोनों एक साथ परफेक्ट लग रहे हैं। फैंस की कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रही है। दोनों की केमिस्ट्री देखती ही बन रही है। 


इन तस्वीरों में काजल कभी अपनी पति गौतम के कंधों में सिर रख तो कभी उनकी आंखों में आखें डालती हुईं पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के लुक को बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस पेस्टल पिंक सूट में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया हुआ है।
 

 

 एक्ट्रेस का ये ट्रेडिशनल लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। वहीं उनके हस्बैंड ब्लू कलर के कुर्ता पैजामा में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं। 


बता दें काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी प्राइवेट थी। जिसमें उनके सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल की जबरदस्त तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा था। 


वर्कफ्रंट पर, काजल ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'क्यों हो गया ना' से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'सिंघम' फिल्म में नजर आईं। इसमें एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नजर आईं थीं।
 

suman prajapati