Best Birthday Ever: काजल अग्रवाल ने शेयर की नील संग प्यारी तस्वीर, लाडले को बाहों में लिए दुलार करती दिखीं हसीना

6/21/2022 12:09:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 19 जून को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये बर्थडे काजल अग्रवाल के लिए बेहद खास था क्योंकि इस बार वह इस दिन को उन्होंने अपने बेटे के साथ मनाया। ऐसे में एक्ट्रेस अपने बर्थडे के इस खास मौके पर अपने बेटे नील के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर के जरिए काजल ने बेटे नील का चेहरा रिवील कर दिया है। शेयर की तस्वीर में काजल नील को बाहों में लिए हैं। वह नील को किस देने की कोशिश करते हुए दिख रही हैं। वहीं नील अपनी मां को देख रहे हैं।

लुक की बात करें तो काजल रेड आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं नील व्हाइट आउटफिट में क्यूट दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने अपने नन्हें मंचकिन के साथ सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इतनी सारे प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

इससे पहले फादर्स डे के खास मौके पर काजल ने अपने पति गौतम और बेटे नील की फोटो शेयर की थी। तस्वीर में नील पापा गौतम के कंधे पर सोए दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे। लव यू।'

 काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। कपल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 

Content Writer

Smita Sharma