रेड साड़ी में काजल अग्रवाल ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

2/24/2022 8:46:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस की दुबई में गोदभराई हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें एक्ट्रेस पति गौतम किचलू और परिवार के साथ पोज देती नजर आई थी। अब काजल ने गोदभराई रस्म के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में काजल रेड स्लिक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने नेकलेस, झूमके और कंगन पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। काजल के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें एक्ट्रेस ने 30 अक्टूबर 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। शादी में सिर्फ उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur