पति और बेटे के साथ बर्फीली वादियों में काजल अग्रवाल का विंटर वेकेशन, नन्हे नील संग लिया स्विट्जरलैंड की बारिश का मजा

1/27/2024 11:50:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'सिंघम गर्ल' काजल अग्रवाल इन दिनों अपने पति और बेटे संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली संग स्विट्जरलैंड पहुंची हुई हैं और बर्फिली वादियों में विंटर वेकेशन के मजे ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा- 'ताजा बर्फबारी से लेकर गर्म रोस्टिस तक- एक मिनट में हमारी विंटर वेकेशन।' तस्वीरों में देखा जा सकता है कि काजल किस तरह अपने पति गौतम किचलू और बेटे नील संग बर्फीली वादियों का आनंद ले रही हैं।

बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच वह विंटर आउटफिट पहने जमकर चिल कर रही हैं। वहीं, उनके पति बेटे को संभालते नजर आ रहे हैं, जबकि नन्हे नील पूरी तरह कपड़ों से ढके हुए हैं।

अन्य तस्वीरों में काजल अपने बेटे को स्विट्जरलैंड की सड़कों पर घुमाती नजर आ रही हैं और खाने का आनंद ले रही हैं। कई फोटोज में नील गाड़ी चलाते दिख रहे हैं।

इतना ही नहीं, स्विट्जरलैंड में काजल ने अपने बेटे संग वहां की बारिश का भी आनंद लिया।


 

काम की बात करें तो काजल अग्रवाल को आखिरी बार फिल्म 'करुंगापियम' में देखा गया था। अब वह जल्द ही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati