Janmashtami 2021: कृष्ण की राधा बनीं काजल अग्रवाल, हाथों में मुरली थाम झूले पर बैठ यूं मनाई जन्माष्टमी

8/30/2021 12:59:58 PM

मुंबई: कृष्ण जन्माष्टमी भारत में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को हर साल जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यह त्योहार 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जा रहा है। आम जनता के साथ साथ बी-टाउन स्टार्स ने भी  जन्माष्टमी पर 'जय श्री कृष्‍ण' का जयकारे लगाए।

विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाते हुए बाॅलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में काजल राधा लुक में दिख रही हैं। वह राधा-कृष्ण की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो काजल रेड एंड ऑफ व्हाइट अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। उन्हें अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

एक तस्वीर में काजल हाथों में बांसूरी थामें नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह हाथ में बांसूरी लिए झूले पर बैठी हैं। काजल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बाक करें तो काजल इन दिनों अपनी एक हिन्दी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा काजल जल्दी ही चिरंजीवी स्टारर फिल्म आचार्य में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक कोरतल्ला शिवा हैं। काजल तमिल फिल्म इंडियन 2 और हे सिनामिका में नजर आने वाली हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma