काजल अग्रवाल की हुई गोद भराई, पति गौतम किचलू के साथ पोज देते हुए रेड एंड गोल्डन सिल्क साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

2/21/2022 4:51:30 PM

मुंबई. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस की गोद भराई हुई है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में काजल रेड और गोल्डन सिल्क साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने नेकलेस, झूमके और कंगन पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं एक्ट्रेस के पति गौतम किचलू व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। कुर्ते पर गौतम ने रेड कलर की जैकेट कैरी की हुई है।

एक्ट्रेस पति और परिवार के साथ पोज दे रही है और मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें काजल की गोदभराई दुबई में हुई है। एक्ट्रेस ने 30 अक्टूबर 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। शादी में सिर्फ उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur