पति संग फिल्म के सेट पर पहुंची काजल अग्रवाल, चिरंजीवी ने फूलों के गुलदस्ते और केक के साथ किया कपल का स्वागत

12/16/2020 1:45:33 PM

मुंबई: 'सिंघम गर्ल' यानि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने दो महीने पहले बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी रचाई थी।  शादी के बाद से ही ये कपल सुर्खियों में हैं। हाल ही में ये कपल मालदीव में हनीमून मनाने पहुंचा था।

कपल की हनीमून की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब शादी के बाद काजल एक बार फिर काम पर लौट आईं हैं। काजल मेगास्टार चिरंजीवी संग फिल्म आचार्या में नजर आएंगी।  फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। शादी के बाद काजल की ये पहली फिल्म होगी।

फिल्म के सेट पर काजल पति गौतम संग पहुंची। शूटिंग सेट पर उनका शानदार स्वागत किया गया। निखिल मुरुगन ने ट्विटर पर फिल्म सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

तस्वीरों में रंजीवी पूरी टीम के साथ काजल और गौतम का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। काजल के साथ सेट पर गौतम को टीम की तरफ से प्यारा सा सरप्राइज दिया गया।

चिरंजीवी ने कपल को फूलों का गुल्दस्ता दिया और उनका स्वागत किया। कपल इस दौरान केक काटते भी नजर आ रहे हैं और आस-पास के लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में पहले चिरंजीवी के अपोजिट त्रिशा को कास्ट किया गया था। मगर किसी कारण तृशा ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया। अब फिल्म में काजल अग्रवाल सुपरस्टार चिरंजीवी के अपोजिट हैं। 

Smita Sharma