Pics: काजल अग्रवाल-गौतम किचलू के घर आया नन्हा मेहमान, कपल ने ''मिया'' रखा नाम

10/11/2021 11:01:34 AM

मुंबई:बाॅलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बीते कई दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि काजल ने अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। इन्हीं खबरों के बीच अब काजल ने पति गौतम किचलू संग  घर में नन्हें मेहमान का स्वागत किया। इन नन्हें मेहमान के घर आने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। अब अगर आप सोच रहे हैं काजल एक प्यारे से बेटे या बेटी मां बन गई हैं तो आप गलत है।

PunjabKesari

दरअसल, काजल और गौतम के घर जो नन्हा सदस्य आया है वह एक पेट डॉग है जिसका नाम उन्होंने मिया रखा है। काजल ने सोशल मीडिया पर मिया की तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

 

काजल अग्रवाल ने भी इंस्टा पर मिया की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अपने परिवार में इजाफा होने की जानकारी आपको दे रही हूं, छोटी मिया। हर कोई जो मुझे जानता है, उसे पता है कि मुझे डॉग फोबिया है, बचपन से। जबकि गौतम किचलू हमेशा से एक डॉग लवर है। वो पेट एनिमल के साथ ही पले-बड़े हुए हैं और वो इनका साथ बखूबी समझते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Kitchlu (@kitchlug)

 

 

वहीं गौतम ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'पहला बच्चा, आखिरकार काजल अग्रवाल को मना लिया। वेलकम पपी मिया।'

PunjabKesari

काजल के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह नागार्जुन  के साथ फिल्म द घोस्ट में नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह जैकलीन फर्नांडिस को अप्रोच किया जा रहा है हालांकि काजल के फिल्म का हिस्सा ना होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल जिन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही थीं उन्हें जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। काजल ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News