It's a Baby Boy: मां बनीं काजल अग्रवाल, 'सिंघम गर्ल' के घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

4/19/2022 4:04:53 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की 'सिंघम गर्ल' यानि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। काजल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। खबरों के मुताबिक काजल एक प्यारे से बेटे की मां बनीं हैं।  काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम कीजलू ने पहले बच्चे का स्वागत किया।  

वैसे हम आपको बता दें कि अभी तक खुद काजल और उनके पति गौतम कीचलू  ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है।

एक वेबपोर्टल के इंस्टा पेज के जरिए काजल की मां बनने की खबर सामने आई। देखना होगा कि अदाकारा के परिवार से ये न्यूज कब तक कंफर्म हो पाती है।

गौरतबल है कि काजल अग्रवाल की प्रेग्नेंसी की खबरें साल 2021 के नवंबर महीने से आ रही थीं लेकिन  साल 2022 के पहले दिन कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। 

काजल ने 30 अक्टूबर साल 2020 में गौतम कीचलू संग शादी रचाई थी। कोरोना महामारी की वजह से इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
 

Content Writer

Smita Sharma