यह पंजाबी फिल्मों की हॉट हीरोइन देती है बॉलीवुड एक्ट्रैस को टक्कर

9/27/2017 3:23:54 PM

मुंबई: 90 के दशक की अभिनेत्री दिव्या भारती के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन उनकी बहन कायनात अरोड़ा के बारे में कम लोग ही जानते हैं। वे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन अब तक स्टारडम हासिल नहीं कर पाईं। कायनात न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पंजाबी और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

 

बात अगर खूबसूरती की करें तो कायनात अरोड़ा भी बेहद अट्रैक्टिव हैं।बॉलीवुड में वे दिव्या भारती जैसा स्टारडम हासिल कर पाएंगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। 2011 में वे मनकथा और रामगोपाल वर्मा की फिल्म सीक्रेट में भी नजर आईं।

 

 

इससे इलावा पंजाबी फिल्म फरार में भी काम किया है। जिसमें एक्टर गिप्पी ग्रेवाल हैं।