ये है दिव्या भारती की स्टाइलिश बहन, अब बनाई हुई है फिल्मों से दूरी

2/10/2018 11:29:36 AM

मुंबई: 9 फरवरी को अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हो गई है। इसमें वे राधिका आप्टे और सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वैसे अक्षय करीब 27सालों से फिल्मों में एक्टिव हैं इस बीच न जानें कितनी ही एक्ट्रेस आईं और गायब हो गईं। इनहीं में एक एक्ट्रेस हैं कायनात अरोड़ा।

बॉलीवुड एक्ट्रैस कायनात अरोड़ा काफी समय से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'फरार'(2015) में देखा गया था। 2 दिसंबर 1982 को दिल्ली में जन्मी कायनात को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि वो 90s की सुपरहिट एक्ट्रैस दिव्या भारती की कजिन (चचेरी बहन) हैं।

उन्हें चारू अरोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, न्यू दिल्ली से मर्चेंडाइजिंग की पढ़ाई की है। वैसे तो दिव्या भारती की जगह आज इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता। लेकिन उनकी बहन कायनात अरोड़ा खूबसूरती के मामले में दिव्या से जरा भी कम नहीं हैं।

कायनात भी बहन के नक्शे कदम पर चलकर बॉलीवुड में ही अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने 2010 में अक्षय कुमार कि फिल्म 'खट्टा-मीठा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बता दें कि कायनात की शुरुआती पढ़ाई लिखाई देहरादून से हुई है। हालांकि ग्रैजुएशन उन्होंने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से किया है। कायनात ‘कैडबरी’, ‘मारुति’ के साथ-साथ ‘लक्‍स' जैसे की ऐड्स में नजर आ चुकी हैं।