कान्स के रेड कार्पेट पर कपल का रोमांसः भरी महफिल में Kaia Gerber ने बॉयफ्रेंड Austin को किया Kiss

5/27/2022 4:59:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं का हुस्न का जलवा बरकरार है। हाल ही में रेड कार्पेट पर पर उतरी अमेरिकन मॉडल काया गेरबर ने अपनी अपीयरेंस से सबको हैरान कर दिया। काया भरी महफिल में एक्टर बॉयफ्रेंड ऑस्टिन संग रोमांस करती नजर आईं। कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


 


दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऑस्टिन की फिल्म एल्विस (Elvis) को दिखाए जाने के लिए सिलेक्ट किया गया है, जिसकी खुशी में Kaia Gerber ने बॉयफ्रेंड Austin को सरेआम किस डाला। दोनों भरी महफिल में एक दूसरे को लिप-किस करते नजर आए। 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान 20 साल की काया गेरबर कान्स में रेड ड्रेस के साथ बालों का मैसी बन बनाए किलर नजर आईं।

 

ऑस्टिन व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कोट पहने हैंडसम दिखे। हाथों में हाथ डाल इवेंट में पहुंचा कपल अपने अंदाज से लाइमलाइट चुराता दिखा।

 


बता दें, काया गरबर और ऑस्टिन को पहली बार 2021 में एक साथ देखा गया था। तभी से इनकी रिलेशनशिप की बातें सामने आ रही हैं।


वर्कफ्रंट पर, जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म Elvis में Austin मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें एक मेयूजिशियन की कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में टॉम हैन्क्स और ऑलिविया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

 

Content Writer

suman prajapati