'कबीर सिंह' का ट्रेलर आउट, प्यार के पीछे अपनी जान दांव पर लगाते दिखे शाहिद

5/13/2019 1:53:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें शाहिद के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी है। ट्रेलर काफी दमदार है। कबीर सिंह के ट्रेलर में शाहिद हैवी बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कियारा भी नजर आ रही हैं। कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जिसे बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और उसे इस पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं है।

 

 

प्यार में असफल होने के कारण कबीर शराबी बन जाता है और नशे और शराब की लत में लग जाता है।

 

 

शाहिद, कियारा को लेकर ऑब्सेस्ड दिखाए गए हैं। खैर अब कियारा शाहिद की होती है यां नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस को ये बहुत पसंद आ रहा है।

 


बता दें कि ये फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है, जो एक आशिक की कहानी है।

 

 

फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा लीड रोल में नजर आए थे, जिनका कैरेक्टर अब शाहिद प्ले कर रहे हैं।

 

 

शाहिद और कियारा की अगर बात करें तो ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों म्यूजिक वीडियो 'उर्वशी' में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुके हैं। संदीप वांगा फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर हैं। ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।

 

 

Konika