''कबीर सिंह'' का नया गाना रिलीज, शाहिद-कियारा की दिखी हॉट केमिस्ट्री

6/6/2019 2:03:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का तीसरा गाना 'सोहन्या' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहिद और कियारा की लव केमेस्ट्री नजर आ रही है। ये एक रोमांटिक गाना है। इस सॉन्ग को सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने गाया है। इसका म्यूजिक भी सचेत और परंपरा ने ही दिया है।

 

 

इस लव सॉन्ग के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इससे पहले कबीर सिंह का 'बेख्याली' और 'तुझे कितना चाहने लगे' आउट हुए थे।

 

 

बता दें कि इस फिल्म में शाहिद एक मेडिकल स्टूडेंट का रोल निभा रहे हैं, जो बाद में डॉक्टर बन जाता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद उसे शराब की लत लग जाती है। इसके अलावा वह काफी गुस्सैल हो जाता है। उसे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रहता है।

 

 

ट्रेलर में इसकी साफ झलक देखने को मिली थी। इसमें शाहिद, कियारा के प्यार में पागल लग रहे थे। फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी। 

 

 

Konika