200 करोड़ पार करते ही ''कबीर सिंह'' का जश्न, अरबाज-जॉर्जिया समेत पहुंचे ये स्टार्स

7/5/2019 11:03:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह'  बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अबतक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में बीती रात फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया।

 

 

इस पार्टी में फिल्म के लीड स्टार्स समेत कई सितारें पहुंचे। पार्टी में कियारा ने चैक फ्रंट कट ड्रेस पहनी थी, वहीं शाहिद ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए थे। यहां इन दोनों स्टार्स ने मीडिया को कई पोज दिए। 

 


शाहिद कियारा के अलावा इस पार्टी में अर्जन बाजवा जो फिल्म में शाहिद के बड़े भाई के किरदार में हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा, निकिता दत्ता, दिव्या कुमार खोसला, तुल्सी कुमार, अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ इस पार्टी में शामिल हुए।

 

 

शाहिद ने पार्टी में एंट्री मारने से पहले मीडिया को कई पोज दे डाले।

 

 

इस फिल्म को मिली सफलता के बाद शाहिद सातवें आसमान पर है। इस पार्टी में पहुंची कियारा के चेहरे का ग्लो तो देखते ही बन रहा था।

 

 

फिल्म में शाहिद और कियारा की जोड़ी ने चार चांद लगा दिए है। फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आई।

 

 

 

 


 

Konika