100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ''कबीर सिंह'', जानें पांचवें दिन की कमाई

6/26/2019 11:44:27 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की धुआंदार कमाई पांचवे दिन यानी 25 जून को भी जारी रही है। 20.21 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली 'कबीर सिंह' फिल्म 'भारत' के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी साबित हुई है। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की वेबसाइट के मुताबिक शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बीते मंगलवार यानी 25 जून को 16 करोड़ की कमाई की है। अपने दमदार प्रदर्शन से फिल्म ने अब तक करीब 104 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 

 

 

तरण आदर्श का कहना है कि कबीर सिंह इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्में जैसे भारत, केसरी, टोटल धमाल और गली बॉय से बेहतर ट्रेंड कर रही है। कबीर सिंह हिंदी बेल्ट के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के सिनेमाघरों में भी अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि कबीर सिंह 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को तेलुगू ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया है। कबीर सिंह को अर्जुन रेड्डी की टोटल कॉपी कहा जा रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि कबीर सिंह की सफलता शाहिद कपूर के करियर को नई दिशा देने वाली है।


 

Konika