100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार ''कबीर सिंह'', जानें चौथे दिन का कलेक्शन

6/25/2019 3:52:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले दिन बंपर कमाई के बाद कबीर सिंह ने ओपनिंग वीकेंड में 70.83 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने चौथे दिन के आंकड़े शेयर किए हैं। सोमवार को कबीर सिंह ने 17.5 करोड़ की कमाई की है। भारतीय बाजार में फिल्म की कुल कमाई  88.37 करोड़ रुपए हो गई है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- कबीर सिंह सेंसेशनल है। सोमवार को वर्किंग डे के दिन 17.5 करोड़ कमाए। बड़ी-बड़ी फिल्में रविवार को ऐसी कमाई नहीं कर पाती है। कबीर सिंह 2019 की हाईएस्ट ग्रोसर मूवी उरी को चैलेंज कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। 

 

 

तरण आदर्श का कहना है कि कबीर सिंह इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्में जैसे भारत, केसरी, टोटल धमाल और गली बॉय से बेहतर ट्रेंड कर रही है। कबीर सिंह हिंदी बेल्ट के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के सिनेमाघरों में भी अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि कबीर सिंह 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को तेलुगू ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया है। कबीर सिंह को अर्जुन रेड्डी की टोटल कॉपी कहा जा रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि कबीर सिंह की सफलता शाहिद कपूर के करियर को नई दिशा देने वाली है।

 

Konika