डीप नेक ब्लाउज में 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस के दिखे क्लीवेज, यूजर्स बोले 'प्रीति चुन्नी ठीक करो'

7/23/2019 12:12:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। फिल्म में ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और इसी के साथ ये फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई। इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। फिल्म में भले ही कियारा सिंपल सूट्स और साड़ियों में नजर आईं हो, लेकिन असल में वे बेहद स्टाइलिश हैं।

हाल ही में कियारा इंडियन कूट्योर वीक 2019 के ओपनिंग शो में रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान कियारा फेमस डिजाइनर अमित अग्रवाल का खूबसूरत रेड लहंगा पहनकर स्टेज पर उतरीं। ये लहंगा अमित के 'Lumen' कलेक्शन का है।

डीप नेक स्लीवलेस चोली वाले इस लहंगे में कियारा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन लेयर्ड बीड्स नेकलेस कैरी किया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था।

न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। उनके बालों को स्लीक लुक में पीछे की तरफ करके खुला रखा गया था। कियारा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

इतना ही नहीं फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ इसे कबीर सिंह में उनके किरदार 'प्रीति' से तुलना करते हुए फनी कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म में कियारा कुर्ते और सूट्स के साथ बिल्कुल रेगुलर आउटफिट्स में नजर आईं थीं।

ऐसे में उनका ये बोल्ड अवतार देखकर एक यूजर ने प्रीति लिखकर गुस्से वाला इमोजी बनाया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'प्रीति चुन्नी ठीक करो।' क्योंकि रैंप पर वॉक के दौरान कियारा ने अपने दुपट्टे को पीछे की तरफ से दोनों हाथों पर लिया था।

ये कमेंट्स मजाकिया तरीके से किए गए थे। दरअसल, फिल्म के एक सीन में शाहिद, कियारा को यहीं डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं और वे अपनी चुन्नी ठीक कर लेती हैं। इसी रेफ्रेंस को लेकर कमेंट्स किए गए हैं।


काम की बात करें तो कियारा जल्द ही करीना-अक्षय की फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में इन तीनों के अलावा दिलजीत दोसांझ भी हैं।

यह फिल्म इसी साल 27 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'लक्ष्मी बाॅम्ब' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट दिखेंगी। 

Smita Sharma