केके के निधन के बाद पत्नी ने किया पहला पोस्ट, अपने हाथों से बनाई पति की पेटिंग शेयर कर बोलीं-मिस यू स्वीटहार्ट

7/15/2022 12:11:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) इसी साल 31 मई को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिसकी खबर सुन फैंस का बड़ा झटका लगा था। वहीं उनका परिवार भी केके को खोने से बेहद टूट गया और अक्सर उन्हें इमोशनल पोस्ट के जरिए याद करता रहता है। हाल ही में केके की पत्नी ने पति के निधन के बाद पहली बार पोस्ट किया और खास पेटिंग बनाकर उन्हें याद किया।

 

ज्योदि कृष्ण ने पति की याद में एक बेहद खूबसूरत पेटिंग बनाई, जिसमें केके अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस पेटिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''दोबारा पेंट करने की कोशिश कर रही हूं। मिस यू स्वीटहार्ट❤️.''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyothy Lakshmi Krishna (@jyothykrishna)


ज्योति का यह पोस्ट देख फैंस काफी भावुक हो रहे हैं और पेटिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyothy Lakshmi Krishna (@jyothykrishna)

बता दें, केके का कोलकाता में 31 मई को एक कॉन्सर्ट में परफोर्म करने के बाद निधन हो गया था। जब परफॉर्म के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

 

Content Writer

suman prajapati