बेवर्ली हिल्स की सड़कों पर अजनबियों की तरह घूमते नजर आए जस्टिन बीबर और हैली, पति-पत्नी का दिखा बेहद सिंपल अंदाज

1/28/2021 4:19:35 PM

मुंबई. हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर को अक्सर पत्नी हैली बाल्डविन के साथ क्लाविटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता हैं। कपल जब भी आउटिंग के लिए घर से बाहर निकलता है तो वह मीडिया की नजरों से बच नही पाता है।

हाल ही में दोनों को बेवर्ली हिल्स की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में जस्टिन ग्रीन टी-शर्ट और लाइट ग्रीन ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। उपर से जस्टिन ने क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई है। साथ में जस्टिन ने कलरफुल शूज पेयर किए हुए हैं। वहीं हैली ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है।

जिसे हैली ने ग्रीन जैकेट के साथ टीम-अप किया हुआ है। साथ में हैली ने वाइट एंड ग्रीन कलर के शूज पहने हुए हैं। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से हैली ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें जस्टिन ने 2018 में हैली से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने पूरे रीति रिवाज से शादी कर ली थी। जस्टिन के हैली से शादी करने पर कई लड़कियों के दिल टूट गए थे।

Parminder Kaur