टीवी एक्ट्रेस ने जूनियर आर्टिस्ट पर दर्ज़ कराया रेप का केस, हुई प्रेग्नेन्ट

11/18/2019 11:42:16 AM

चंडीगढ़ /मुंबई.  टेलीविज़न शो 'कहानी घर-घर की', 'देश में निकला होगा चांद'  और 'नच बलिये' में नजर आ चुकी एक टीवी एक्ट्रेस ने जूनियर आर्टिस्ट पर रेप का केस कराया है। एक्ट्रेस ने हरियाणा के यमुनानगर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज़ की है कि आरोपी ने होटल रूम में उसका रपे किया और अब वह प्रेग्नेन्ट हो गई  है।    

PunjabKesari

पुलिस क़े मुताबिक, आरोपी जूनियर आर्टिस्ट विनीत वर्मा यमुनानगर का रहने वाला हैं। लेकिन केस रजिस्टर्ड होने के बाद से वह फरार है। आरोपी के माता-पिता पर भी केस रजिस्टर्ड किया गया है, क्योंकि लड़की ने कहा है की आरोपी लड़के के पेरेंट्स सब जानते है और उन्होंने उसकी कोई हेल्प नहीं की। 
 
 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस की मुलाकात आरोपी से अक्टूबर 2019 में हुए थीं। एक दिन वह उसे यमुनानगर के एक होटल में ले गया और उसे नशा देकर रेप कर दिया। लड़की का कहना है की आरोपी के पेरेंट्स सब जानते थे, लेकिन जब उसने लड़के से शादी करने की बात कही तो वह तैयार नहीं हुआ और उसके पेरेंट्स ने भी अपने बेटे का साथ दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News