''जजमेंटल है क्या'' का पहला गाना रिलीज, बोल्ड अवतार में कंगना ने दिखाया ''वखरा स्वैग''

7/8/2019 11:40:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब इस फिल्म का पहला गाना 'वखरा स्वैग' रिलीज हो गया है। 

इस गाने में राजकुमार और कंगना का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में कंगना बेहद शॉर्ट सिल्वर कलर की ड्रेस में हॉट एंड बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

इसके अलावा वह रेड और सिल्वर कलर के सूट में भी कहर ढा रही हैं। दोनों पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं। गाने में कंगना और राजकुमार की एक्टिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है। 

बता दें कि फिल्म 'क्वीन' के बाद एक बार फिर से राजकुमार और कंगना इस फिल्म के जरिए साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म का नाम पहले 'मेंटल है क्या' रखा गया था।

लेकिन इसके बाद बढ़ते विवाद के चलते इसका नाम चेंज किया गया। ये फिल्म 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।

इस फिल्म के अलावा, कंगना रनौत 'पंगा' और 'थलाइवी' में नजर आएंगी। वहीं, राजकुमार राव मौनी रॉय के साथ 'मेड इन चाइना' में दिखेंगे।

 

Neha