एक्सीडेंट के बाद जुबिन नौटियाल ने मां संग शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, सिंगर के शरीर पर दिखे चोट के निशान

12/14/2022 5:19:34 PM

बॉलीवुड तड़ता टीम. मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था। घर में सीढ़ियों से गिरकर सिंगर बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनकी कोहनी, सिर और पसली पर गहरी चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उस हादसे के कई दिनों बाद अब सिंगर ने अपनी मां संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपडेट दिया है। जुबिन का ये लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर जुबिन ने कैप्शन में लिखा, 'एन अर्ली डोज ऑफ विटामिन मॉम।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Jubin Nautiyal (@jubin_nautiyal)

 

इस तस्वीर में जुबिन अपनी मां की गोद में पेट के बल आंखें बंद कर सुकून से लेटे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जुबिन की कोहनी पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वहीं उनकी मां अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाती दिख रही हैं। फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


बता दें, घर पर सीढ़ियों से गिरने के कारण जुबिन नौटियाल की कोहनी और पसलियां टूट गई थीं। उनके सिर पर भी मामूली चोटें आईं थीं। एक्सीडेंट के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद जुबिन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को बताया था कि वो अब ठीक हो रहे हैं और घबराने की कोई बात नहीं है। 

Content Writer

suman prajapati