बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का लगा आरोप

6/16/2018 12:31:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर जुबिन नौटियाल पर एक कपल के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा हैं। आरोपों के मुताबिक बीते गुरुवार को बर्थडे पार्टी में जुबिन और उनके दोस्त एक रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी एक कपल के बहस हो गई। वहीं मामला इतना बढ़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई। 

 

जानकारी के मुताबिक तभी उस कपल ने जुबिन पर आरोप लगाते हुआ कहा कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर करने गई थी, जहां जुबिन भी अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इस लड़की ने जुबिन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया और उसे उठा लेने की धमकी दी।

 

लड़की ने बताया कि जब उनके दोस्तों इसका विरोध किया तो जुबिन और उनके दोस्तों ने इनके साथ जमकर मारपीट की। लड़की ने कहा जुबिन और उनके दोस्तों ने उनके दोस्त को इतनी बुरी तरह पीटा कि जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। लड़की ने कहा कि उनके बहुत रोकने के बाद भी जुबिन और उनके दोस्त लगातार मारपीट करते रहे। इस मारपीट में लड़की के दोस्त को गंभीर चोटें आई हैं। खबरों के मुताबिक अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। 


 

Punjab Kesari