बॉयफ्रेंड Ted Dhanik संग Joy Corrigan की रोमांटिक डेट, बॉयफ्रेंड की गोद पर चढ़कर कोजी हुईं एक्ट्रेस

6/25/2023 5:41:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस Joy Corrigan अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों बॉयफ्रेंड Ted Dhanik को डेट कर रही हैं और अक्सर उनके साथ रोमांटिक डेट पर स्पॉट होती रहती हैं। अब हाल ही में कपल को Nobu Malibu बीच पर लंच डेट के दौरान स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि Joy Corrigan ब्लैक आउटफिट में बेहद बोल्ड लग रही हैं।

 

क्रॉप टॉप और साइड कट ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक शूज पेयर किए हैं और टॉप के साथ व्हाइट शर्ट कैरी की है।

 

गोरे मुखड़े पर काला चश्मा और खुले बालों में एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड व्हाइट शर्ट और डेनिम पैंट में परफेक्ट लग रहे हैं।

डेट के दौरान कपल एक दूसरे की बाहों में इश्क फरमाता दिखा। जॉय अपने बॉयफ्रेंड की गोद पर चढ़कर रोमांटिक पोज दे रही हैं। साथ ही दोनों लिपलॉक भी करते नजर आ रहे हैं।

 

काम की बात करें तो Joy Corrigan हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म Here’s My Deal देखा गया था।

 

 

 

Content Writer

suman prajapati