इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं प्रियंका-निक के रोका सेरेमनी के ये मीम, देख हंसी रोकना होगा मुश्किल

8/20/2018 6:04:36 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रोके के बाद बीती रात पार्टी का आयोजन किया। प्रियंका और निक दोनों सगाई के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

 

 

जहां इस कपल का रिलेशनशिप  ऑफिशियल होने पर दुनियाभर से बधाई मिली वहीं फनी रिएक्शन भी खूब शेयर हुए।

 

 

 

रोका सेरेमनी की इस तस्वीर में अनुष्का के फिल्म सुई धागा के लुक को एडिट कर इस्तेमाल किया गया है। इसे सेरेमनी में मौजूद निक की मां डेनिस मिलर से एडिट कर दिया गया है। 

 

 

प्रियंका के साथ सेरेमनी में इंडियन लुक में दिखे निक जोनस पर भी लोगों ने चुटकी ली। नि‍क को मुन्नाभाई MBBS फिल्म के मुन्नाभाई के फेमस डायलॉग को इस अंदाज में पूछते हुए दिखाया गया- 'वो इंडियन लड़की से शादी किया तो बारात में नागिन डांस करना जरूरी है क्या?'

 

 

रोका की रस्मों में प्रियंका और निक के हाथ में पूजा सामग्री की जगह गोलगप्पे की प्लेट रख दी गई। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया- 'जो कपल साथ में गोलगप्पा खाते हैं वह हमेशा साथ रहते हैं।'

 

प्रियंका  की फिल्म 'सलाम- ए-इश्क' के गाने 'तैनू लै के मैं जावां गा' में सलमान की जगह निक की तस्वीर को एडिट किया गया। प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी की फर्स्ट फोटो को भी फनी कैप्शंस के साथ शेयर किया गया है। 

 

 

Neha