Joker एक्टर जोकिन फ़ीनिक्स को वाशिंगटन पुलिस ने किया अरैस्ट, प्रोटैस्ट में हुए थे शामिल

1/11/2020 7:41:29 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। हाल ही में, गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में, एक्टर जोकिन फ़ीनिक्स ने फिल्म 'जोकर' के लिए पुरस्कार जीता। हालांकि, उनकी इस जीत से ज्यादा सुर्खियां उनके भाषण ने बटोरीं। दरअसल, फीनिक्स ने ग्लोबल वार्मिंग और ऑस्ट्रेलिया की आग के बारे में बहुत शानदार भाषण दिया, जो चर्चा का विषय बन गया।

PunjabKesari, Joaquin Phoenix Images

हॉलीवुड के दिग्गज स्टार जेन फोंडा द्वारा शुरू किए गए जलवायु परिवर्तन के खिलाफ साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड विनर और हॉलीवुड सुपरस्टार जोक्विन फीनिक्स भी पंहुचे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जोकीन फीनिक्स ने प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए आए करीब 300 लोगों को सम्बोधित भी किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए जोकीन फीनिक्स ने जलवायु संकट का तीसरा प्रमुख कारण मीट और डेयरी इंडस्ट्री को बताया।

PunjabKesari,Joaquin Phoenix Images

अपने भाषण में, उन्होंने गोल्डन ग्लोब्स के ऑर्गेनाइजर को इस साल वेजिटेरियन रहने के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर ने अपने भाषण में हॉलीवुड सेलेब्स के पाखंड का भी जिक्र किया। फीनिक्स ने कहा, "यह वास्तव में अच्छा है कि इतने सारे लोगों ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं, लेकिन हमें इससे ज्यादा करना होगा। कभी-कभी जिम्मेदारियों को खुद पर लेना पड़ता है और अपने खुद के जीवन में बदलाव के साथ-साथ बलिदान करना पड़ता है और आशा है कि हम ऐसा कर सकते हैं। हमें पुरस्कारों के लिए प्राइवेट जेट्स को कभी-कभी या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए"

PunjabKesari,Joaquin Phoenix Images

खैर, यह सिर्फ भाषण नहीं था। एक्टर ग्लोबल वार्मिंग प्रोटेस्ट में शामिल भी हो गए। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फीनिक्स और मार्टिन शीन, जो जेन फोंडा के फायर ड्रिल फ्राइडे क्लाइमेट चेंज प्रोटेस्ट का हिस्सा थे, उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विरोध प्रदर्शन वाशिंगटन डीसी में हुआ।

PunjabKesari,Joaquin Phoenix Images

सीएनएन द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह विरोध प्रदर्शन से 147 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी और उन सभी पर भीड़, बाधा डालने या छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। विरोध स्थल पर, जोकिन फ़ीनिक्स ने गिरफ्तारी होने से पहले एक और भाषण दिया। एक्टर ने कहा, "मैं कई बार संघर्ष करता हूं कि मैं क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए क्या कर सकता हूं। ये ऐसी चीज़ हैं जिससे मैं बच नहीं सकता। एक चीज जो मैं कर सकता हूं वह है मेरे खाने की आदतें बदलना। ”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News